त्रिपोली, 12 मार्च (/डेस्क) प्रवासियों के लिए काम करने वाली संस्था इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने सोमवार को बताया कि पिछले सप्ताह में लीबिया के तट से 521 अवैध प्रवासियों को बचाया गया है।
आईओएम ने एक बयान में कहा कि 3 मार्च से 9 मार्च के बीच 521 प्रवासियों को रोका गया और बाद में वे लीबिया लौट आए, बचाए गए लोगों में 16 महिलाएं और 28 बच्चे थे। इसमें कहा गया कि लीबियाई तट से दो अवैध प्रवासियों के शव भी बरामद किये गये।
इस साल अब तक कुल 1,915 अवैध प्रवासियों को बचाया गया है, जबकि 80 अवैध प्रवासियों की मौत हो गई और 126 अन्य लीबियाई तट से लापता हो गए।
सैनी
/डेस्क
पिछले सप्ताह लीबियाई तट से 521 अवैध प्रवासियों को बचाया गया: आईओएम


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

