फिलीपींस में चर्च की दूसरी मंजिल ढहने से 34 लोग घायल

Wasim14 February 20241 min read0 viewsविदेश

मनीला, 14 फरवरी (कड़वा सत्य) मनीला के उत्तर में बुलाकान प्रांत में रोमन कैथोलिक चर्च की दूसरी मंजिल बुधवार को ढह जाने से 34 लोग घायल हो गए। एक आपदा-प्रतिक्रिया अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
सैन जोस डेल मोंटे सिटी आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन कार्यालय की प्रमुख जीना आयसन ने कहा कि दुर्घटना सुबह तब हुई, जब लोग प्रार्थना करने के लिये कैथोलिक ऐश चर्च में एकत्र हुये थे।
आयसन कहा कि इस दुर्घटना में 34 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। उन्होंने कहा, "जो मंजिल ढह गयी, वह लकड़ी की बनी हुई थी।"
श्रद्धा , डेस्क
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment