फिलीपींस में बाढ़,भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15

Wasim21 January 20241 min read0 viewsविदेश

मनीला, 21 जनवरी (/डेस्क) दक्षिणी फिलीपींस के दवाओ क्षेत्र में भूस्खलन और भीषण बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 15 हो गई है।
रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद ने कहा कि दवाओ डी ओरो प्रांत में 13 और दवाओ शहर में दो लोगों की मौत हो गई। परिषद ने यह भी कहा कि कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।
परिषद ने कहा कि मिंडानाओ द्वीप पर दावाओ क्षेत्र के पांच प्रांतों में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से 83 हजार से अधिक परिवार या 349,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
परिषद ने कहा कि सोमवार से गुरुवार तक भारी बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में बाढ़ और कई भूस्खलन हुए।
सैनी.संजय
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment