मनीला, 14 मार्च ( /डेस्क) मेट्रो मनीला के मांडलुयॉन्ग शहर में 50 से अधिक घरों में आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई है। अग्नि सुरक्षा ब्यूरो ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
अग्निशमन कर्मी जेस लॉरेंस अकोबा ने संवाददाताओं को बताया कि बुधवार को स्थानीय समय के अनुसार रात करीब बारह बजे लगी आग में मृतक फंस गए थे।
उन्होंने कहा कि मृतकों में से एक महिला है और दूसरे की अभी पहचान नहीं हो पाई है। आग बुझाने में दमकलकर्मियों को लगभग दो घंटे का समय लग गया।
सैनी
/डेस्क
फिलीपीन : राजधानी में आग लगने से दो की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

