किंशासा 31 दिसंबर (कड़वा सत्य) फेलिक्स त्सेसीकेदी को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है।
राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने रविवार को इस आशय की घोषणा की। आयोग के मुताबिक
श्री फेलिक्स को गत 20 दिसंबर को हुए चुनावों में कुल पड़े वोटों में से 73.34 प्रतिशत वोट मिले।
आयोग के अनुसार, मुख्य विपक्षी उम्मीदवारों में से एक, मोइज़ कटुम्बी ने लगभग 18 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
आगामी 10 जनवरी को संवैधानिक न्यायालय द्वारा चुनाव परिणामों को मंजूरी देने के बाद, 20 जनवरी, 2024 को निर्वाचित राष्ट्रपति को शपथ दिलाई जाएगी।
संजय
/डेस्क
फेलिक्स त्सेसीकेदी फिर से कांगो के राष्ट्रपति चुने गए


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

