केपटाउन 15 जून (कड़वा सत्य) दक्षिण अफ्रीका की सत्तारुढ़ अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के नेता सिरिल फोसा को संसद ने अगले पांच साल के लिए शुक्रवार को दोबारा राष्ट्रपति चुन लिया है।
मुख्य न्यायाधीश रेमंड जोडो ने नेशनल असेंबली की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए घोषणा की कि राष्ट्रपति चुनाव में श्री फोसा को 283 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी इकोनॉमिक फ्रीडम फाइटर्स के उम्मीदवार जूलियस मालेमा को महज 44 वोट मिले।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले शुक्रवार को एएनसी और मुख्य विपक्षी दल डेमोक्रेटिक अलायंस (डीए), राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाने के लिए एक समझौते पर पहुंचे और समझौते के हिस्से के रूप में श्री फोसा को डीए के समर्थन से फिर से चुने जाने की उम्मीद थी।
गत 29 मई को हुए आम चुनावों में एएनसी ने नेशनल असेंबली की 400 सीटों में से 159 सीटें हासिल कीं। पिछले 30 साल में पहली बार संसद के निचले सदन में उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला है।
अशोक
कड़वा सत्य
फोसा दोबारा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

