बंगलादेश: छिटपुट झड़पों के साथ मतदान जारी , एक व्यक्ति की मौत की खबर

Wasim7 January 20241 min read0 viewsविदेश

ढाका, 07 जनवरी (/डेस्क )बंगलादेश में रविवार सुबह आम चुनाव शुरू होने के बाद छिटपुट झड़पें हुईं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
फाइनेंशियल एक्सप्रेस ने एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि रविवार सुबह मुंशीगंज के सदर उपजिला के मिरकादिम के टेंगोर में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के समर्थकों ने सत्तारूढ़ अवामी लीग के उम्मीदवार के एक समर्थक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी।
रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:45 बजे निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थकों ने पीड़ित पर हमला किया और उस पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार चट्टोग्राम में पुलिस और बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के सदस्यों के बीच एक और झड़प हुई। विवाद तब शुरू हुआ जब कम से कम 20 से 25 बीएनपी सदस्यों ने बंदरगाह शहर में अपनी 48 घंटे लंबी हड़ताल को लागू करने के लिए जुलूस निकालने की कोशिश की और पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
स्थानीय मीडिया ने यह भी बताया कि मुंशीगंज में एक स्थानीय एएल नेता मतदान शुरू होने के लगभग डेढ़ घंटे बाद एक स्थानीय मतदान केंद्र के पास सिर के पीछे चाकू के घाव के साथ मृत पाया गया।
सैनी
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment