ढाका 14 अगस्त (कड़वा सत्य) बंगलादेश में कोटा सुधार आंदोलन से भड़की हिंसा के कारण देश भर में 28 दिनों तक बंद रहे प्राथमिक विद्यालयों में नियमित कक्षाएं फिर से शुरू हो गयी हैं।
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार प्राथमिक और जन शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को प्राथमिक शैक्षणिक स्तर पर शिक्षण गतिविधियों को फिर से शुरू करने के आदेश पारित किये। मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों, बाल कल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों और गैर-औपचारिक शिक्षा ब्यूरो द्वारा संचालित शिक्षण केंद्रों को कक्षा गतिविधियों को पूरी तरह से पुन: शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं।
बंगलादेश में प्राथमिक विद्यालय फिर से खुले


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

