साओ पाउलो, 04 मार्च (कड़वा सत्य) दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के पेलोटास शहर में रविवार को एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए।
संघीय राजमार्ग पुलिस ने यह जानकारी दी है।
पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ित महिलाएं थीं। इनमें एक की उम्र 42 साल और दूसरी की 70 साल थी।
उन्होंने बताया कि संघीय राजमार्ग बीआर-116 पर बस चालक ने मोटरसाइकिल से आमने-सामने की टक्कर से बचने की कोशिश की तो बस पलट गई।
बस पर्यटकों को सांता विटोरिया डो पालमार से कैक्सियास डो सुल ले जा रही थी, जहां पारंपरिक राष्ट्रीय अंगूर महोत्सव मनाया जाता है।
डेस्क
/डेस्क
ब्राजील में बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

