वाशिंगटन, 21 अक्टूबर (कड़वा सत्य) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मिस्र को मलेरिया मुक्त देश के रूप में प्रमाणित किया है, जो इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। संगठन ने एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया है, “विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मिस्र को मलेरिया मुक्त के रूप में प्रमाणित किया है, जो 10 करोड़ से अधिक निवासियों वाले देश के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य मील का पत्थर है।”
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह उपलब्धि “प्राचीन काल से देश में मौजूद बीमारी को खत्म करने के लिए मिस्र सरकार और लोगों के लगभग 100 साल के प्रयास का परिणाम है।”
डब्ल्यूएचओ किसी देश को मलेरिया मुक्त दर्जा प्रदान करता है, बशर्ते इस बात के विस्तृत और विश्वसनीय सबूत हों कि उसके पूरे क्षेत्र में मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के संचरण की श्रृंखला कम से कम पिछले तीन वर्षों से बाधित है।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
मिस्र मलेरिया मुक्त देश के रूप में प्रमाणित


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

