काहिरा, 02 जुलाई (कड़वा सत्य) मिस्र के दक्षिणी गवर्नरेट असीउत में सोमवार को एक आवासीय इमारत के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सरकारी समाचार वेबसाइट अह ऑनलाइन ने दी।
रिपोर्ट में असीउत के गवर्नर एस्सम साद के हवाले से कहा गया कि पीड़ितों के शव ढही हुई इमारत के मलबे के नीचे से ब द किए गए हैं और छह लोगों को बचाया गया है।
श्री साद ने कहा कि ढही हुई इमारत और पड़ोसी घरों का निरीक्षण करने और प्रभावित लोगों को निकालने के लिए एक आपातकालीन इंजीनियरिंग समिति का गठन किया गया है, जबकि नागरिक सुरक्षा बल मलबे के नीचे लापता लोगों की तलाश के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं।
गवर्नर साद ने कहा कि एक राहत दल को घायलों, मृतकों के परिवारों और घटना से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।
कड़वा सत्य
मिस्र में आवासीय इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

