काहिरा, 09 मार्च (कड़वा सत्य) मिस्र के उत्तरी शहर अलेक्जेंड्रिया में शुक्रवार को एक आवासीय इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी मिस्र की सरकारी अहराम ऑनलाइन समाचार वेबसाइट ने दी।
अहराम वेबसाइट ने कहा कि पुलिस, नागरिक सुरक्षा इकाइयों और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया और घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक स्थानीय निवासी द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि दुर्घटना के बाद तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल के कुछ हिस्से ही शेष बचे थे।
अलेक्जेंड्रिया के नगरपालिका प्राधिकरण के एक इंजीनियर सहर शाबान ने सिन्हुआ से कहा कि इमारत पुरानी थी और ऊपरी दो मंजिलों को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए गए थे। अहराम वेबसाइट के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
अभय
मिस्र में इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

