मेक्सिको सिटी, 28 जून (कड़वा सत्य) मेक्सिको की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने अपने भावी मंत्रिमंडल के और सदस्यों के नामों की घोषणा की है।
सुश्री शिनबाम ने यहां संवाददाता सम्ममेलन में ऊर्जा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक सेवा, संचार, परिवहन तथा कृषि विकास मंत्रालयों में नियुक्तियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त एवं सार्वजनिक ऋण मंत्री रोजेलियो िरेज़ डे ला ओ अपने पद पर बने रहेंगे।
डाउनटाउन क्षेत्र में इंटरएक्टिव म्यूजियम ऑफ इकोनॉमिक्स में आयोजित कार्यक्रम में, सुश्री शीनबाम ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के व्यापक अनुभव का उल्लेख किया। पिछले सप्ताह उन्होंने अर्थव्यवस्था, विदेश मामले, पर्यावरण, कृषि, विज्ञान मंत्रालयों के साथ-साथ अपने कानूनी सलाहकार के लिए पहली छह नियुक्तियों की घोषणा की थी।
संतोष अशोक
कड़वा सत्य
मेक्सिको में कैबिनेट के सदस्यों के नामों की घोषणा

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

