मोरक्को की नौसेना ने अटलांटिक तट से 141 प्रवासियों को बचाया

Wasim19 February 20241 min read0 viewsविदेश

रबात, 19 फरवरी (कड़वा सत्य) मोरक्को की नौसेना ने रविवार को अटलांटिक तट के पास एक कमजोर नाव से 141 प्रवासियों को बचाया।
आधिकारिक समाचार एजेंसी एमएपी ने रॉयल मोरक्कन सशस्त्र बलों के एक बयान का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक तीन महिलाओं और दो नाबालिगों सहित सभी प्रवासी उप-सहारा अफ्रीकी देशों के निवासी हैं। बयान के मुताबिक, प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण 15 घंटे तक चले अभियान में उन्हें बचाया गया।
रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रवासी 10 फरवरी को मॉरिटानिया तट से चले थे और उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के तट से दूर कैनरी द्वीप समूह जा रहे थे। उनकी नाव दखला बंदरगाह से लगभग 274 किलोमीटर दूर फंस गयी, जिसके बाद प्रवासियों ने एक संकट संकेत भेजा।
बयान में कहा गया है कि आवश्यक देखभाल के बाद प्रवासियों को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं के लिए रॉयल जेंडरमेरी को सौंप दिया गया।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मोरक्को की सेना ने 2023 में लगभग 87,000 अनिर्दिष्ट प्रवासियों को गिरफ्तार किया हैं, जिनमें से अधिकांश उप-सहारा अफ्रीका के निवासी हैं।
संतोष

Share:

Comments

Leave a comment