यमन के हूती समूह ने अमेरिकी तेल टैंकर, युद्धपोतों पर हमला करने का दावा किया

Wasim25 February 20241 min read0 viewsविदेश

सना, 24 फरवरी (कड़वा सत्य) यमन के हूती समूह ने रविवार को कहा कि उसने अदन की खाड़ी और लाल सागर में अमेरिकी तेल टैंकर और अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया, जबकि अमेरिकी सेना ने हवाई हमलों से जवाब दिया।

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारेया ने कहा कि शनिवार को किए गए हमले फिलिस्तीनियों के समर्थन में और यमन के खिलाफ अमेरिकी-ब्रिटिश आक्रामकता की प्रतिक्रिया में किए गए।

उन्होंने कहा कि विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में अमेरिकी तेल टैंकर टॉर्म थोर और लाल सागर में कई अमेरिकी युद्धपोतों को नौसैनिक मिसाइलों और मानवरहित हवाई वाहनों से निशाना बनाया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि उसने शनिवार को टॉर्म थोर पर दागी गई हूती मिसाइल को रोक दिया।

हूती ने गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नवंबर, 2023 के मध्य से अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर अपने हमलों को तेज किया है, जो इजरायली हमलों का सामना कर रहा है।

अभय

Share:

Comments

Leave a comment