यूक्रेन के खार्किव पर रूसी मिसाइल हमले में 5 की मौत

Wasim21 March 20241 min read0 viewsविदेश

कीव, 21 मार्च (कड़वा सत्य) यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकिव में बुधवार को हुए रूसी मिसाइल हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी क्षेत्र के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने टेलीग्  पर दी।

श्री सिनेगुबोव ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रूसी बलों ने खार्किव में एक औद्योगिक क्षेत्र पर क्रूज मिसाइल से हमला किया, जो एक इमारत को निशाना बना रहा था जहां एक प्रिंटिंग हाउस स्थित था।

यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि हमले से 10,000 वर्ग मीटर के इलाके में भीषण आग लग गई। हमलास्थल पर खोज और बचाव अभियान जारी है।

 

कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment