कीव, 21 मार्च (कड़वा सत्य) यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकिव में बुधवार को हुए रूसी मिसाइल हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी क्षेत्र के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने टेलीग् पर दी।
श्री सिनेगुबोव ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रूसी बलों ने खार्किव में एक औद्योगिक क्षेत्र पर क्रूज मिसाइल से हमला किया, जो एक इमारत को निशाना बना रहा था जहां एक प्रिंटिंग हाउस स्थित था।
यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि हमले से 10,000 वर्ग मीटर के इलाके में भीषण आग लग गई। हमलास्थल पर खोज और बचाव अभियान जारी है।
कड़वा सत्य
यूक्रेन के खार्किव पर रूसी मिसाइल हमले में 5 की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

