रूस में खदान ढहने से तेरह लोग फंसे

Wasim19 March 20241 min read0 viewsविदेश

मॉस्को, 19 मार्च (कड़वा सत्य) रूस के सुदूर पूर्व में अमूर क्षेत्र में एक खदान ढहने से लगभग तेरह लोग मलबे में फंसे गए हैं।
स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय आरआईए समाचार एजेंसी ने आपातकालीन अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया, "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खदान में चट्टान ढहने के बाद तेरह लोग मलबे के नीचे हो सकते हैं।"
अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
दुर्घटना का कारण अभी तक अज्ञात है।
डेस्क
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment