रूस में राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन आगे

Wasim18 March 20241 min read0 viewsविदेश

मॉस्को, 18 मार्च (कड़वा सत्य) रूस में राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन 87.33 प्रतिशत वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
रूसी केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) के आंकड़ों के अनुसार 99.01 प्रतिशत मतपत्रों की गिनती के बाद यह जानकारी मिली है।
सीईसी के आंकड़ों के अनुसार चुनाव में निचले सदन सुदूर पूर्व और आर्कटिक विकास समिति के अध्यक्ष निकोले खारितोनोव को 4.31 प्रतिशत वोट मिले हैं। निचले सदन की अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समिति के अध्यक्ष लियोनिद स्लटस्की को 3.19 प्रतिशत एवं निचले सदन के उपाध्यक्ष व्लादिस्लाव दावानकोव 3.79 प्रतिशत मत मिले हैं।
रूस में गत शुक्रवार से तीन दिवसीय राष्ट्रपति चुनाव की शुरुआत हुई थी।
डेस्क
/स्पूतनिक

Share:

Comments

Leave a comment