विक्रमसिंघे ने हंबनटोटा को म्यांमार से जोड़ने की योजना पर प्रकाश डाला

Wasim25 February 20241 min read0 viewsविदेश

कोलंबो, 25 फरवरी (कड़वा सत्य) श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश के दक्षिण में स्थित हंबनटोटा बंदरगाह को म्यांमार से जोड़ने की योजना पर प्रकाश डाला है। राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग (पीएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।
पीएमडी ने बताया कि राष्ट्रपति ने विशेष रूप से ईस्टर्न प्रांत, कोलंबो शहर, पश्चिमी क्षेत्र और ग्रेटर हंबनटोटा में रणनीतिक पर्यटन क्षेत्रों के लिए मास्टर प्लान पर ध्यान केंद्रित करते हुए आर्थिक विकास और अवसंरचना में निवेश के लिए अपना दृष्टिकोण रखा।

Share:

Comments

Leave a comment