हनोई, 05 मार्च (कड़वा सत्य) वियतनाम के उत्तरी तुयेन क्वांग प्रांत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक बस और कंटेनर ट्रक के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
वियतनाम समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है।
एजेंसी ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार देर रात लगभग 1:40 बजे हुई जब स्लीपर बस हा गियांग और तुयेन क्वांग प्रांतों के राजमार्ग संख्या दो पर चल रही थी कि विपरीत दिशा में हाई फोंग शहर से हा गियांग प्रांत की ओर जा रहा कंटेनर ट्रक बस से टकरा गया। दुर्घटना में पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
स्थानीय समाचार वेबसाइट वीएनएक्सप्रेस ने बताया कि दुर्घटना में ट्रक पलट गया जबकि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना की जांच की जा रही है।
डेस्क
/डेस्क
वियतनाम में बस-ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

