वियतनाम में बस दुर्घटना, तीन लोगों की मौत

Wasim23 January 20241 min read0 viewsविदेश

हनोई, 23 जनवरी (कड़वा सत्य) वियतनाम के मध्य दा नांग शहर से गुजरने वाले राजमार्ग पर बस के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
वियतनाम समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना सोमवार की रात उस समय हुई , जब बस डाक लाक-थुआ थिएन ह्यू मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान बस खाई अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। घटना के वक्त मूसालाधार बारिश भी हो रही थी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समीक्षा डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment