ढाका 13 अगस्त (कड़वा सत्य) बंगलादेश में विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में शरण लेने के फैसले से दोनों देशों के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
बीडीन्यूज24 की रिपोर्ट के मुताबिक श्री हुसैन ने एक राजनयिक ब्रीफिंग के दौरान कहा, “यह एक बहुत ही काल्पनिक सवाल है। अगर कोई किसी देश में शरण लेता है तो उसके साथ रिश्ते खराब क्यों होंगे? ऐसा होने का कोई कारण नहीं है। दोनों पक्षों के परस्पर हित हैं। जैसे हमारे हित भारत में हैं , वैसे उनके (भारत) के हित बंगलादेश में हैं। इसलिए हम उन हितों का पालन करेंगे। हम अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करेंगे।”
हसीना के भारत में शरण लेने से संबंधों पर कोई असर नहीं : हुसैन


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

