बेरूत, 14 अगस्त (कड़वा सत्य) लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह संगठन ने कत्युशा रॉकेटों से इजरायल के गोलानी ब्रिगेड बलों के बटालियन मुख्यालय माउंट नेरिया अड्डे पर हमला किया। लेबनानी टीवी चैनल अल-मनार ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इससे पहले, अल-मनार और अल जजीरा दोनों ने रिपोर्ट दी है कि हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में मेरोन बेस पर दक्षिणी लेबनान से 20 से अधिक रॉकेट दागे।
अल-मनार ने बताया कि पश्चिमी गलीली में भारी रॉकेट विस्फोट और सायरन की आवाज सुनाई दी।
राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) के अनुसार, हिजबुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाकों ने मंगलवार रात करीब 10 बजे जल अल-दीर स्थल पर इजरायली तैनाती को निशाना बनाकर रॉकेट दागे।
एनएनए के अनुसार, इजरायल की ओर से भी देर रात लेबनान के एट तिरी, हद्दाथा और रकफ गांवों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए। इसके अलावा, इजरायली युद्धक विमानों ने लेबनान के कफ्र किला और खियाम गांवों के साथ-साथ कुनिन नगर पालिका पर भी कई हवाई हमले किए।
,
कड़वा सत्य
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर किये कई रॉकेट हमले


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

