वाशिंगटन, 23 जून (कड़वा सत्य/स्पूतनिक) अमेरिकी राज्य अर्कांसस में एक किराने की दुकान पर शुक्रवार को हुयी गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है, जबकि नौ और लोग घायल हो गए हैं।
सीबीएस न्यूज ब्रॉडकास्टर ने राज्य पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को फोर्डिस में एक किराने की दुकान में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी को भी गोली मार दी गई और उसे गैर-जानलेवा चोटें आईं। गोली चलाने वाला गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे हिरासत में ले लिया गया।
रिपोर्ट में शनिवार को कहा गया कि गोलीबारी के वजह से दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गये हालांकि उनकी जान को खतरा नहीं है।
सैनी,
कड़वा सत्य/स्पूतनिक
अमेरिका: दुकान में गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुयी

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

