इंडोनेशिया में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू

Wasim14 February 20241 min read0 viewsविदेश

जकार्ता, 14 फरवरी (कड़वा सत्य) इंडोनेशिया में आम चुनाव के लिए मतदान आधिकारिक तौर पर बुधवार सुबह शुरू हो गया।
आम चुनाव आयोग (केपीयू) के अध्यक्ष हसीम असयारी के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और दोपहर 1:00 बजे समाप्त होगा।
आम चुनाव में राष्ट्रपति चुनाव और विधानमंडल चुनाव एक साथ होते हैं।
उन्होंने बताया कि बीस करोड से अधिक पंजीकृत मतदाताओं, जिनमें से अधिकांश 40 वर्ष से कम उम्र के हैं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति, जन प्रतिनिधि परिषद के सदस्यों, क्षेत्रीय प्रतिनिधि परिषद और प्रांतीय, जिला और शहर स्तर के प्रतिनिधियों के लिए वोट डालने की उम्मीद है। चुने गए उम्मीदवारों का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।
केपीयू ने घोषणा की कि 2,710 चुनावी जिलों के उम्मीदवार देश के विभिन्न विधायी स्तरों की कुल 20,462 सीटों के लिए चुनाव मैदान में है, जिसमें पीपुल्स रिप्रेजेंटेटिव काउंसिल की 580 सीटें भी शामिल हैं।
डेस्क
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment