इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 32 हुई

Wasim12 March 20241 min read0 viewsविदेश

जकार्ता, 12 मार्च (कड़वा सत्य) इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।
देश की राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एजेंसी के अनुसार प्रांत की 12 प्रशासन क्षेत्र में से पांच ने आपदा आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी। जहां 1,500 से अधिक घर, 50 से अधिक पूजा स्थल और 10 से अधिक सड़कें बाढ़ में बह गयीं अथवा भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
पिछले गुरुवार को पश्चिमी सुमात्रा में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 70,000 से अधिक लोगाें को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में बारिश के मौसम में प्राय: इस तरह की आपदाओं का सामना करना पड़ता है।
उप्रेती,आशा
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment