इंडोनेशिया में भूकंप के झटके

Wasim18 January 20241 min read0 viewsविदेश

जकार्ता, 18 जनवरी (कड़वा सत्य) इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
देश की मौसम विज्ञान, जलवायु और भूभौतिकीय एजेंसी ने कहा कि बुधवार को जकार्ता समयानुसार देर रात 01:29 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गयी है।
प्रांतीय आपदा एजेंसी के अधिकारी विलियम मंडेरी ने बताया कि भूकंप का केंद्र कीरोम रीजेंसी से 46 किमी दक्षिण पश्चिम में 62 किमी की गहराई में स्थित था। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। भूकंप से कोई क्षति या हताहत नहीं हुआ।
डेस्क
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment