इंडोनेशिया में भूस्खलन से तीन की मौत, 13 घायल

Wasim4 February 20241 min read0 viewsविदेश

जकार्ता, 04 फरवरी (कड़वा सत्य) इंडोनेशिया में उत्तरी सुमात्रा के तपनौली में भूस्खलन से अवरुद्ध राजमार्ग पर फिर से भूस्खलन होने से कार में सवार एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने रविवार को बताया कि स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम पांच बजे तरुतुंग-सिबोल्गा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम के बीच सड़क के किनारे की चट्टान अचानक गिर गई, जिससे कई वाहन प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, "मृतकों में कार में सवार पति, पत्नी और एक बच्चा शामिल हैं।" सात लोग मामूली रूप से घायल हो गए और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share:

Comments

Leave a comment