पेरिस 13 जून (कड़वा सत्य) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि ईरान ने फ्रांसीसी नागरिक लुइस अर्नोद को रिहा कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टों में श्री मैक्रों के हवाले से यह जानकारी दी गयी।
रिपोर्टों के मुताबिक श्री मैक्रों ने कहा , “लुईस अर्नोद रिहा हो गए हैं। ईरान में लंबे समय तक कैद रहने के बाद कल वह फ्रांस पहुंचेंगे।” उन्होंने अर्नोद को रिहा करने में मदद के लिए ओमान को धन्यवाद दिया और ईरान से से तीन अन्य फ्रांसीसी नागरिकों को अविलंब रिहा करने का आग्रह किया।
फ्रांस के बैंकिंग सलाहकार अर्नोद को सितंबर 2022 में ईरान की यात्रा के दौरान गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल उन्हें कथित तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के आरोपों में पांच साल जेल की सजा सुनाई गयी थी।
अशोक
कड़वा सत्य/स्पूतनिक
ईरान ने फ्रांसीसी नागरिक लुइस अर्नोद को रिहा किया : मैक्रों

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

