उत्तर पश्चिमी चीन के शिनजियांग में भूकम्प के तेज झटके, कई लोग घायल

Wasim23 January 20241 min read0 viewsविदेश

उरुमकी, 23 जनवरी (/डेस्क) उत्तर-पश्चिम चीन के झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र के अक्सू प्रान्त में वुशी काउंटी में मंगलवार तड़के दो बजकर 9 मिनट पर ( बीजिंग समय) 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। जिससे कई लोग घायल हो गये और कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गये। भूकम्प का असर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में भी महसूस किया गया।
चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने कहा कि भूकंप का केंद्र 22 किमी की गहराई पर 41.26 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.63 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि भूकंप का केंद्र चीन और किर्गिस्तान के बीच पहाड़ी सीमा क्षेत्र के भीतर वुशी काउंटी की एक बस्ती में स्थित था।
राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केन्द्र के अनुसार चीन-नेपाल सीमा पर आये इस भूकम्प के झटकें दिल्ली एनसीआर में भी महसूस किये गये।
झिंजियांग भूकंप एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र वुशी काउंटी सीट से लगभग 50 किमी दूर है और भूकंप के केंद्र के आसपास 20 किलोमीटर के दायरे में पांच गांव स्थित हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार भूकंप के केंद्र में कई आवासीय घर और पशु शेड ढह गए, कुछ चरवाहों को मामूली चोटें आईं।
सैनी
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment