काबुल, 14 जुलाई (कड़वा सत्य) उत्तरी अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस कार्यालय से शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया कि शनिवार को प्रांत के डांड गौरी जिले में घातक सड़क दुर्घटना हुई, जब एक सैन्य वाहन एक यात्री कार से टकरा गया, जिसमें एक महिला सहित छह यात्रियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
इसी तरह शनिवार देर रात प्रांत की प्रांतीय राजधानी पुल-ए-खुमरी शहर के हुसैनखैल क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार की एक वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई।
अफगानिस्तान में सड़क की खराब स्थिति, लापरवाह ड्राइविंग, कठिन इलाकों, ओवरलोडिंग, ओवरटेकिंग और ओवरस्पीडिंग के कारण सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं।
कड़वा सत्य
उत्तरी अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

