लॉस एंजेल्स, 16 जून (कड़वा सत्य) अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में शनिवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
विमान कल चीनो हवाई अड्डे के पास स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:35 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
स्थानीय केएबीसी टेलीविजन स्टेशन ने बताया कि जब आपातकालीन दल घटनास्थल पर पहुंचे तो विमान रनवे से दूर छतिग्रस्त पाया गया।
रिपोर्ट के अनुसार हादसे में मारे गये लोग यैंक्स एयर म्यूजियम में फादर्स डे के एक कार्यक्रम में से लौट रहे थे।
अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर कहा,“ लॉस एंजिल्स से लगभग 55 किलोमीटर पूर्व में सैन बर्नार्डिनो काउंटी की पश्चिमी छोर पर चिनो शहर के पास कल लॉकहीड एल12 नाम का एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में विमान में सवार दो लोग मारे गये।”
दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है ।
समीक्षा,
कड़वा सत्य
कैलिफोर्निया: विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

