बेलग्रेड, 16 मार्च (कड़वा सत्य) क्रोएशिया में संसदीय चुनाव 17 अप्रैल को होंगे।
राष्ट्रपति ज़ोरान मिलानोविक के प्रशासन ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
बयान में कहा गया है कि श्री मिलानोविक ने देश में 17 अप्रैल को संसदीय चुनाव निर्धारित किये हैं।
बयान के अनुसार क्रोएशियाई सबोर के सांसदों ने गुरुवार को आखिरी बैठक में क्रोएशिया साम्राज्य की 1100वीं वर्षगांठ की तैयारियों की समीक्षा की, कई अंतरराष्ट्रीय संधियों की पुष्टि की, प्राकृतिक गैस और अन्य ईंधन पर वैट दर में कटौती को बढ़ाया, कई आर्थिक उपायों पर चर्चा की और संसद को भंग करने के लिए मतदान किया।
प्रशासन द्वारा प्रकाशित श्री मिलानोविक के निर्णय में कहा गया, "क्रोएशियाई सबोर के लिए सांसदों का चुनाव बुधवार, 17 अप्रैल, 2024 को होगा।"
नागरिक 16 अप्रैल को विदेश में राजनयिक मिशनों में और 17 अप्रैल को क्रोएशिया में 151 सबोर प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।
डेस्क
/डेस्क
क्रोएशिया में संसदीय चुनाव 17 अप्रैल को

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

