टोक्यो, 14 अगस्त (कड़वा सत्य) जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने फैसला किया है कि वह अगले महीने होने वाले सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाग नहीं लेंगे।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस कदम का मतलब है कि एलडीपी स्लश फंड घोटालों और घटती अनुमोदन रेटिंग को लेकर आलोचना का सामना कर रहे श्री किशिदा प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।
बताया जा रहा है कि इस संबंध में स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
संतोष
कड़वा सत्य
जापान में किशिदा छोड़ेंगे पद, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में नहीं लेंगे भाग

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

