जापान में भूकंप से 2 लोगों की मौत, 30 घायल

Wasim2 January 20241 min read0 viewsविदेश

टोक्यो, 01 जनवरी (कड़वा सत्य) जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के पश्चिमी तट पर सोमवार को आए भूकंप में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी जापानी मीडिया ने दी।

इशिकावा प्रांत के नोटो प्रायद्वीप में स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम 7 बजे) के तुरंत बाद 5.7 से 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इमारतें ढह गईं और भूकंप के बाद कई झटके महसूस किए गए।

क्योडो समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इशिकावा प्रांत में 2 लोग मृत पाए गए और 7 अन्य घायल हो गए। पड़ोसी टोयामा प्रान्त में 15 लोग, फुकुई प्रान्त में 55, निगाता प्रान्त में 2 और गिफू प्रान्त में एक व्यक्ति घायल हो गया।

भूकंप के झटके होन्शू के पूर्वी तट पर टोक्यो तक महसूस किए गए। भूकंप ने हाई-स्पीड रेल सेवाओं को रोक दिया और हजारों लोगों को निकालने के लिए मजबूर किया। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके की खबर के अनुसार, होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने कहा कि इशिकावा में लगभग 33,000 घरों में बिजली नहीं है।

अभय

Share:

Comments

Leave a comment