सोल, 01 जुलाई (कड़वा सत्य) उत्तर कोरिया ने सोमवार को दक्षिण कोरिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। यह जानकारी दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप ने देश के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का हवाला देते हुए दी।
रिपोर्ट में कहा गया कि कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ने लगभग 600 किलोमीटर (372 मील) की दूरी तय की, जबकि एक अन्य मिसाइल ने लगभग 120 किलोमीटर की दूरी तय की।
बुधवार को, उत्तर कोरिया ने कथित रूप से जापान सागर की ओर एक अनिर्दिष्ट बैलिस्टिक मिसाइल दागा। योनहाप ने बाद में एक सैन्य सूत्र का हवाला देते हुए कहा कि प्योंगयांग ने एक हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया, लेकिन माना जा रहा है कि यह परीक्षण विफल रहा क्योंकि मिसाइल ने लगभग 250 किलोमीटर की दूरी तय की।
गुरुवार को, उत्तर कोरिया द्वारा संचालित समाचार एजेंसी केसीएनए ने कहा कि उत्तर कोरियाई मिसाइल प्रशासन ने एक दिन पहले व्यक्तिगत मोबाइल वॉरहेड के पृथक्करण और मार्गदर्शन नियंत्रण परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया।
कड़वा सत्य
दक्षिण कोरियाई सेना का दावा, उत्तर कोरिया ने दागी दो बैलिस्टिक मिसाइल

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

