इस्लामाबाद, 27 जुलाई (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के जमशोरो जिले के समीप शुक्रवार को एक बस और ट्रेलर की टक्कर में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी बचाव सेवा ने दी।
खबरों के अनुसार, यह दुर्घटना मोटरवे एम-9 पर एक यात्री बस और ट्रेलर की टक्कर होने से हुई, जिससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बचाव सेवा ने कहा कि सूचना प्राप्त होने के बाद बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां एक और यात्री की मौत हो गई। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि बस सिंध की राजधानी कराची से लरकाना शहर जा रही थी।
कड़वा सत्य
दक्षिणी पाकिस्तान में बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 10 घायल

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

