नईम अफगान ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

Wasim11 March 20241 min read0 viewsविदेश

इस्लामाबाद, 11 मार्च (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के काजी फैज ईसा ने सोमवार को यहां एक समारोह में न्यायमूर्ति नईम अख्तर अफगान को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति अफगान की नियुक्ति पिछले सप्ताह संविधान के अनुच्छेद 175 (ए) के तहत पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की मंजूरी के बाद हुई है। न्यायमूर्ति मुहम्मद हाशिम खान काकर श्री अल्वी की मंजूरी के बाद संविधान के अनुच्छेद 196 के तहत बलूचिस्तान उच्च न्यायालय (बीएचसी) के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने के लिए तैयार हैं। पूर्व राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद शुक्रवार को न्यायमूर्ति मलिक शहजाद अहमद खान ने भी लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
न्यायमूर्ति अफगान के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने के साथ शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 14 हो गई है। इसके अलावा शीर्ष अदालत में तीन और पद रिक्त हैं।
श्रद्धा डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment