नेपाल में ट्रैक्टर के पलटने से पांच लोगों की मौत

Wasim25 March 20241 min read0 viewsविदेश

काठमांडू 25 मार्च (कड़वा सत्य) नेपाल के अछाम जिले में सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर राजमार्ग से फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए।
जिला पुलिस के प्रवक्ता अर्जुन सऊद ने शिन्हुआ को बताया कि ट्रैक्टर के पलटने से चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित एक ही गांव के हैं और घायलों में से एक की हालत गंभीर है।
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरकारी परिवहन के अभाव में ग् ीण नेपाल में लोग अक्सर ट्रैक्टरों पर यात्रा करते हैं। इस हिमालयी देश में प्रतिवर्ष सैकड़ों लोग यातायात दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं।
 ,  
कड़वा सत्य/शिन्हुआ

Share:

Comments

Leave a comment