इस्लामाबाद, 10 जुलाई (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बुधवार को सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गयी।
बचाव संगठन ‘रेस्क्यू 1122’ ने यह जानकारी दी। उसने एक बयान में कहा कि नीलम जिले में एक यात्री वैन के नाले में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गयी।
बयान में कहा गया है कि दुर्घटना तब हुई, जब चालक ने जिले के पर्वतीय इलाके में एक तीव्र मोड़ पर नियंत्रण खो दिया। यात्रियों के शवों को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया है, जहां उन्हें उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में खराब रखरखाव वाली सड़कों, सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
,
कड़वा सत्य
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

