पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण 36 लोगों की मौत

Wasim4 March 20241 min read0 viewsविदेश

इस्लामाबाद 04 मार्च (कड़वा सत्य) पाकिस्तान में गत 27 फरवरी से तीन मार्च तक भारी बारिश और हिमपात के कारण कम से कम 36 लोगों की मौत हो गयी एवं 41 लोग घायल हुए हैं।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमडीएमए) ने यह जानकारी दी है।
एमडीएमम की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों में 21 बच्चे , नौ पुरुष एवं छह महिलाएं है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा , जहां 27 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान में पांच लोगों की मौत हुई जबकि पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर में चार लोगों की मौत हुई।
रिपोर्ट के अनुसार इसके अलावा कुल 469 मकान पूरी तरह या आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हो गए है एवं 61 पशुओं के मरने का अनुमान है।
डेस्क डेस्क
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment