पाकिस्तान में मुठभेड़ में छह आतंकवादी ढेर

Wasim30 January 20241 min read0 viewsविदेश

इस्लामाबाद 30 जनवरी (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गये।
प्रांतीय कार्यवाहक सूचना मंत्री जन अचकजई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कहा, “सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करके प्रांत के माच शहर में अराजकता पैदा करने के आतंकवादियों के प्रयास को विफल कर दिया।”
उन्होंने बताया कि सैनिकों ने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की और आतंकवादियों को मार गिराकर उनकी जान बचाई। उन्होंने कहा कि ये हमले प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा सोमवार रात और मंगलवार सुबह तड़के किये गये।
उन्होंने बताया कि सरकारी प्रतिष्ठानों पर तीन समन्वित हमले किए गए लेकिन उनमें से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
संजय, यामिनी
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment