पिछले सप्ताह लीबियाई तट से 442 प्रवासियों को बचाया गया: आईओएम

Wasim13 February 20241 min read0 viewsविदेश

त्रिपोली, 13 फरवरी (/डेस्क ) इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह लीबिया के तट से 442 प्रवासियों को बचाया गया।
आईओएम ने एक बयान में कहा कि 4 से 10 फरवरी तक 68 महिलाओं और 25 बच्चों समेत 442 प्रवासियों को रोका गया। वे लीबिया लौट आए।
इस साल अब तक कुल 1,004 अवैध प्रवासियों को बचाया गया है, जबकि 16 की मौत हो गई और 73 अन्य लीबियाई तट से लापता हो गए। वर्ष 2023 में बचाए गए और वापस लौटे लोगों की कुल संख्या 17 हजार 190 थी।
2011 में दिवंगत नेता मुअम्मर गद्दाफी के पतन के बाद से देश में असुरक्षा और अराजकता के कारण कई प्रवासियों, जिनमें ज्यादातर अफ्रीकी थे, ने लीबिया से यूरोपीय तटों तक भूमध्य सागर पार करने का विकल्प चुना।
सैनी
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment