पूर्वी रवांडा में नाव दुर्घटना में सोलह लोगों की मौत

Wasim29 January 20241 min read0 viewsविदेश

एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यह दुर्घटना शुक्रवार शाम रवामागाना जिले में मुगेसेरा नदी पर हुई। नाव में मुख्य रूप से किसान जो नगोमा जिले के रुकुम्बरी सेक्टर में अपनी उपज की कटाई करके रवामागाना जिले की ओर लौट रहे थे, तभी तेज हवा चली और डूबने से पहले नाव पलट गई।
रवामागाना जिले के मेयर रादजाब मोबोन्यूमुवुनी ने बताया, 'शनिवार शाम तक, 14 शव बरामद किए गए थे और दो अन्य जिनका अभी भी पता नहीं चल पाया था, उन्हें रविवार को बरामद कर लिया गया।'
उन्होंने कहा, जब नाव डूबी तो उस पर सैंतालीस लोग सवार थे। समुद्री अधिकारियों ने 31 लोगों को बचा लिया।
श्री मोबोन्यूमुवुनी ने कहा कि नाव यात्रियों एवं मक्का और सेम सहित कृषि उपज से भरी हुई थी।
डेस्क
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment