इस्लामाबाद, 11 जुलाई (कड़वा सत्य) पाकिस्तान में पेशावर के बाचा खान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को उतरते समय रियाद से आ रहे सऊदी एयरलाइंस के एक विमान में आग गयी। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सीएए के प्रवक्ता सैफुल्ला के अनुसार हवाई यातायात नियंत्रकों ने लैंडिंग के दौरान विमान के बाएं लैंडिंग गियर से धुआं और आग की लपटें निकलते देखीं। इसके बाद उन्होंने पायलटों को सतर्क कर दिया गया और उसी समय हवाई अड्डे पर आग और बचाव सेवाओं को सूचित किया।
बयान में कहा गया है कि जैसे ही सीएए फायर ट्रक घटनास्थल पर पहुंचे और लैंडिंग गियर को निगलने वाली आग की लपटों को बुझा दिया गया।
सैफुल्लाह ने कहा, “दमकल गाड़ियों ने समय रहते कार्रवाई की और लैंडिंग गियर में लगी आग पर तुरंत काबू पा लिया, जिससे विमान एक बड़े हादसे से बच गया। सभी 276 यात्रियों और 21 चालक दल के सदस्यों को एक इन्फ्लेटेबल स्लाइड के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।”
पेशावर में हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है कि हवाई अड्डा चालू है और सभी उड़ानें तय कार्यक्रम के अनुसार आगे चलेगी।
सैनी,
कड़वा सत्य
पेशावर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान सऊदी विमान में लगी आग

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

