मनीला, 24 जुलाई (कड़वा सत्य) फिलीपींस की राजधानी मनीला के दक्षिण में बटांगस प्रांत में कई दिनों से हो रही बारिश के कारण बुधवार तड़के हुए भूस्खलन में छह महीने की गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि भूस्खलन बुधवार सुबह छह बजे से पहले एगोन्सिल्लो शहर में हुआ। एगोन्सिल्लो शहर की मेयर सिंड्रेला रेयेस ने एक रेडियो साक्षात्कार में बताया कि मरने वालों में 28 वर्षीय गर्भवती महिला, उसका नौ वर्षीय बच्चा और उसके 13 और 15 वर्षीय भाई-बहन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने चारों के शव ब द कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के लापता होने की सूचना नहीं है।
सुश्री रेयेस ने बताया कि लगातार बारिश और बाढ़ का पानी जमा होने के बावजूद शहर में ग् ीणों को निकालने का काम जारी है।
गौरतलब है कि ‘गेमी’ इस साल फिलीपींस में आया तीसरा तूफान है, जिसके बुधवार रात या गुरुवार सुबह तक देश से चले जाने की उम्मीद है। राष्ट्रीय मौसम ब्यूरो ने हालांकि चेतावनी दी है कि गेमी के चले जाने के बाद भी बारिश जारी रहेगी।
कड़वा सत्य
फिलीपींस में भूस्खलन में गर्भवती समेत चार लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

