मनीला, 15 जून (कड़वा सत्य) मध्य फिलीपींस के नेग्रोस ऑक्सिडेंटल प्रांत में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गये।
बैकोलोड सिटी आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन कार्यालय की प्रमुख मारिया लार्नी पोर्नन ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 05:40 बजे तब हुई, जब सरकारी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस में चालक सहित 36 लोग सवार थे। इनमें से एक महिला (40) की मौत हो गयी और 34 लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें 11 लोगों की हालत गंभीर बतायी गयी है।
फिलीपींस में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

