ढाका 07 अगस्त (कड़वा सत्य) बंगलादेश में कुछ दिनों से जारी उथलपुथल के बीच बुधवार को देश के अटॉर्नी जनरल ए एम अमीनुद्दीन ने इस्तीफा दे दिया।
मीडिया रिपोर्टों में बुधवार को बताया गया कि यह संकटग्रस्त देश हिंसक प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में शासन परिवर्तन की तैयारी कर रहा है, जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा है।
डेली स्टार ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक श्री अमीनुद्दीन ने कहा, “मैंने राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। मैंने पत्र में इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत कठिनाइयों का उल्लेख किया है।”
श्री अमीनुद्दीन ने कोई और विवरण देने से इनकार किया है। उन्हें 08 अक्टूबर-2020 को राष्ट्रपति ने अटार्नी जनरल नियुक्त किया था।
अशोक,
कड़वा सत्य
बंगलादेश के अटॉर्नी जनरल ने दिया इस्तीफा

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

