बंगलादेश के नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली

Wasim10 January 20241 min read0 viewsविदेश

ढाका 10 जनवरी (कड़वा सत्य) बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग के सांसदों ने बुधवार को संसद सदस्य के रूप में शपथ ली।
स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ने सभी सांसदों को शपथ दिलायी। समारोह में निर्वाचित निर्दलीय सांसदों और अन्य पार्टियों के सांसदों ने भी शपथ ली।
चुनाव आयोग की ओर से प्रकाशित गजट अधिसूचना के मुताबिक सुश्री हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग पार्टी ने 298 में से 222 सीटें जीतीं है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार सुश्री हसीना के नये मंत्रिमंडल का गठन गुरुवार को किया जायेगा।
डेस्क
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment